ब्रेकिंग
नर्मदा नदी :  कारो से भरा कंटेनर नर्मदा में जा गिरा, कंटेनर ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान!  हरदा: 100 वर्ष की उम्र में हुआ राजू देवी गौर का निधन Sirali: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में 6 साल की मासूम बालिका के साथ आदतन बदमाश ने किया दुष्कर्म, बालिका... मूंग खरीदी की मांग: किसान आक्रोश मोर्चा ने दिखाया अपना आक्रोश, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी नि... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान... हंडिया: खोट पर ली हुई जमीन पर पड़ोसी किसान कर रहा जबरजस्ती कब्जा, दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़ि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं

ओंकारेश्वर में भाजपा ने जीती बाजी, परिषद पर कब्जा बरकरार

मकड़ाई समाचार खंडवा। जिले की ओंकारेश्वर नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहेगा। 15 वार्डों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के 9 पार्षद विजयी हुए हैं । कांग्रेस को 6 वार्डों में सफलता मिली है। वार्ड क्रमांक 12 में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी को बराबर मत मिलने से यहां पर्ची डालकर फैसला हुआ। जो कांग्रेस के पक्ष में रहा।

चुनाव परिणामों से भाजपा खेमे में हर्ष है ।भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबह से ही यहां डेरा डाले हुए हैं । चुनाव परिणामों के अधिकृत घोषणा के पहले ही बधाई और ढोल ढ़माकों का सिलसिला शुरू हो गया है ।इस चुनाव में भाजपा से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और मांधाता विधायक नारायण पटेल की साख दांव पर लगी हुई थी। पार्षदों के परिणाम आने के बाद अब अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

- Install Android App -

नगर परिषद का इतिहास

ओंकारेश्वर नगर परिषद में अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। 1997 में सर्वप्रथम पिछड़ा वर्ग की महिला अध्यक्ष माया बाई सुंदरलाल अध्यक्ष बनी थी। 2002 में कांग्रेस के राव शैलेंद्रसिंह, 2007 में भाजपा के नत्थू सिंह दरबार, 2012 में कांग्रेस की माया बाई जीवन सिंह तथा 2017 में भाजपा के अंतरसिंह बारे नगर परिषद के अध्यक्ष रहे। 2023 में फिर भाजपा की परिषद बनना लगभग तय हो गया है।

वर्तमान में परिषद चुनाव में चुने जाने वाले पार्षदों द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। चुनाव में भाजपा के नेता परिषद पर अपना कब्जा बरकरार रखने तो कांग्रेस कब्जा करने के लिए बेताब थी। इस चुनाव में भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और मांधाता विधायक नारायण पटेल की प्रतिष्ठा दाव पर थी। वहीं कांग्रेस से मांधाता के पूर्व विधायक राजनारायण सिंह ,उत्तमपाल सिंह की साख दाव पर लगी हुई थी।