ब्रेकिंग
बनासकांठा दुर्घटना के प्रभावित परिवारों को हर तरह से की जा रही है मदद: कलेक्टर श्री सिंह कुकरावद/सुल्तानपुर: लाइसेंसी दुकान की तरह बिक रही कुकरावद में अवैध शराब, न रोकने वाला ओर नहीं टोकने ... LPG गैस सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा पेट्रोलियम मंत्री ने किया ऐलान सिवनीमालवा: ज्वेलरी की दुकान को बदमाशों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण ले उड़े चोर हंडिया: बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुई मजदूरों की मौत के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने... ट्रम्प के टेरिफ का कहर पूरी दुनिया के शेयर बाज़ार भारी गिरावट !  अन्य देशो की उपेक्षा भारत मे नुकसान... हंडिया: भाजपा मंडल हंडिया के कार्यकर्ताओ ने बूथ स्तर पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस !  राम भक्तों ने राम ध्वज लेकर राम दरबार की झांकी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली, जगह जगह शोभायात्रा क... कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया भाजपा स्थापना दिवस, देशप्रेम और सेवा भाव का दिखा अद्भुत उत्साह मां नर्मदे: जीवन दायिनी मां नर्मदा के आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 को कीजिए प्रातः कालीन दिव्य दर्शन।

हाइवा के पीछे जा घुसी कार ,चालक की मौके पर ही मौत हो गई,

 राजधानी के राखी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। घायल पत्नी का इलाज आंबेडकर अस्ताल में जारी है।

मकड़ाई समाचार रायपुर | सड़क हादसा निमोरा के पास हुआ जहां हाइवा के पीछे कार जा घुसी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एलआइसी में एजेंट का काम करता था।  मिली जानकारी के अनुसार निमोरा के पास हाइवा के पीछे जाकर घुस जाने के दुर्घटना में गरियाबंद निवासी जयप्रकाश पात्र उम्र करीब 45 वर्ष की मृत्यु हो गई है। नाक और सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सीएससी अभनपुर रवाना किया गया है। घटना में मृतक की पत्नी घायल है जिसे उपचार के लिए आंबेडकर अस्पताल लाया गया है।

रायपुर आ रहे थे दंपत्ति 

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार पात्र दंपत्ति गरियाबंद के रहने वाले हैं। वे एलआइसी एजेंट का काम करते हैं। सुबह तकरीबन नौ बजे निमोरा के हाइवा के पीछे कार जा घुसी। हादसे में जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हाे गई। आस-पास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल-112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल रवाना किया। वहीं मृतक के शव को पास के सीएससी सेंटर भेज दिया गया।

 

हाइवा जब्त, चालक फरार

राखी थाना प्रभारी लक्षमी जायसवाल ने बताया कि सड़क हादसे में मौके पर ही एक की मौत हो गई। मृतक एलआइसी एजेंट का काम करता था। गरियाबंद से रायपुर आ रहे थे। मृतक निमोरा के पास हादसा हुआ है। हाइवा में पीछे से कार घुस गई। मृतक की पत्नी घायल है। जिसका इलाज जारी है। हाइवा चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है।