jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

मंडई मेला देखने गई 22 वर्षीय युवती को 7 युवकों ने घसीटकर जंगल ले गए किया सामूहिक दुष्‍कर्म

मकड़ाई समाचार छत्‍तीसगढ़ | जगदलपुर में 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। घटना उस वक्‍त हुई जब पीड़िता अपने ममेरे भाई के साथ मंडई मेला देखने गई थी। इसी दौरान सात युवकों ने युवती को घसीटकर जंगल की ओर ले गए और सभी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपित अभी भी फरार हैं।

दरअसल, दरभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मावलीपदर में शनिवार की रात मंडई घूमने आई 22 वर्षीय युवती से सात युवकों ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभा ब्लाक के ग्राम मावलीपदर में शनिवार को वार्षिक मेला मंडई था। रात में क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने ममेरे भाई के साथ मेला गई थी। रात करीब 11 बजे भतरी नाट देखने भाई-बहन जा रहे थे, तभी सात युवक पहले भाई धमकाकर भगा दिया। इसके बाद युवती को जबरन सूनसान स्थल पर ले गए और उससे दुष्कर्म किया। युवती ने घर पहुंच स्वजनों को घटना की जानकारी दी। सुबह स्वजन ने दरभा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

- Install Android App -

सामूहिक दुष्‍कर्म में शामिल पांच आरोपित गिरफ्तार,
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने एएसपी निवेदिता पाल के अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने इलाके में छापेमारी कर आरोपित बुधराम मड़काम, हिडमो पोड़यामी व दुलमो पोड़यामी निवासी गुमड़पाल तथा दो अन्य को गिरफ्तार किया है। दो आरोपित फरार बताए गए हैं। फरार आरोपितों की पतासाजी की जा रही है।