ब्रेकिंग
आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल

कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस झूठ बोल रही है: मोदी

पलामू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर आज पलामू पहुंचे जहां उन्होंने छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया, इनमें बहुप्रतिक्षित मंडल डैम परियोजना प्रमुख है। पीएम मोदी ने झारखंड के 25 हजार लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश भी कराया। पांच लोगों को चाबी भी सौंपी। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
मोदी ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस झूठ बोल रही है। पिछली सरकारों ने जनता के साथ बईमानी की। मोदी ने कहा कि किसानों को कांग्रेस वोटबैंक समझती है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे लिए वोटबैंक नहीं अन्नदाता है। मोदी ने कहा कि हमारे देश में गरीबों को घर देने के लिए योजना पहले भी चलती थी, लेकिन वह किसी परिवार के नाम से योजना चलती थी। उसमें घर की चिंता कम थी, परिवार के नाम की चिंता ज्यादा होती थी।

- Install Android App -

मोदी ने कहा कि आजादी के बाद इतने दिनों तक देश कैसे चला है इसके लिए यह परियोजना केस स्टडी है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंडल डैम पिछली सरकारों की विफलता की गवाही है। उन्होंने कहा कि 47 वर्षों से यह योजना लंबित पड़ा हुआ है। बीते 25 वर्षों से तो यह ठप ही पड़ा था।

इसके बाद प्रधानमंत्री ओडिशा जायेंगे जहां वह बारीपद में रसोई गैस एलपीजी की बालासोर-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।   वह हरीपुरगढ में प्राचीन किले में रसिक रे मंदिर के संरक्षण और विकास कार्य की भी शुरूआत करेंगे।