ब्रेकिंग
अगर बिल नही लाते तो वक्फ की संपत्ति होता संसद भवन- किरेन रिजिजू! संसद मे विरोधियो को जमकर लगाई लताड़ हंडिया: बैकवाटर क्षेत्र भैंसवाड़ा में नाले में वनरक्षक की डूबने से हुई मौत बनासकांठा ब्लास्ट : दुर्घटना में हरदा जिले के 8 मजदूर मृत, 3 घायल तथा 2 लापता, कल मृतकों के परिजनो स... हरदा भाजपा मदाधिकारियों  की आगामी कार्यक्रमों को लेकर  कमल कुंज कार्यालय में बैठक हुई सम्पन्न !  आखिर कौन लोग थे जो नहीं चाहते थे डिप्टी सीएम हरदा आएं! कौन थे वे लोग जिन्होंने उप मुख्यमंत्री  राजेन... गुजरात: बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट:  हादसे मे हरदा देवास जिले के 21 मजदूर मृत, 3 घायल तथा 2 ला... हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर व्यक्त की शोक संवेदना एवम मृतकों के परिजनों क... हंडिया: पीएम श्री स्कूल में मनाया प्रवेशोत्सव हुआ बच्चों का स्वागत और पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया ग... गुजरात के बनासकांठा में बायलर फटने से 19 मजदूर मृत, हरदा जिले के हंडिया के 9 मजदूरों की मौत की सूचना... हरदा बड़ी खबर: बघेल हॉस्पिटल के डॉक्टर विशाल सिंह बघेल को मिली जमीन में गाड़ देने की धमकी, ओमनी वाहन...

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के विरोध मे युवक कांग्रेस ने फूंका नरेंद्र मोदी का पुतला फूँका

मकड़ाई समाचार खिरकिया। शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल गांधी सदस्यता रद्द करने के विरोध मे कालेज रोड के सामने मेन रोड पर युवक कांग्रेस विधानसभा हरदा पदाधिकारियों द्वारा नारेबाजी करते हुए नरेंद्र मोदी का पुतला फूँका।

युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संदीप सारण ने बताया कि भारत जोड़ों यात्रा से भाजपा घबराई हुई हैं भाजपा जानती हैं कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस संगठन में नई उमंग जगाई है बल्कि पूरे देश में एक नया उत्साह, भविष्य का रास्ता दिखाया है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के कारण राहुल गांधी को कीमत चुकानी पड़ी है।  ये राजनीतिक लड़ाई बरकरार रहेगी। हम पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी कोई धमकी से डरने वाले नहीं हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं इसलिए नरेंद्र मोदी के इशारे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल गांधी कि लोकसभा कि सदस्यता रद्द कि गई हैं।

- Install Android App -

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सोलंकी ने कहा है कि आज लोकसभा सचिवालय द्वारा ऊठाया गया यह कदम गैर-लोकतांत्रिक हैं। यह पूरा फैसला लोकसभा सचिवालय पर दबाव बनाकर लिया गया है। ऐसा मुख्य मुद्दों जैसे अदाणी मुद्दे पर जेपीसी जांच से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया गया है। कांग्रेस और गांधी परिवार उनसे नहीं डरता। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार राज्यसभा में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी को ‘सूर्पणखा’ कहा था। पीएम होने के नाते उन्होंने उनके लिए इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल किया। वे सिर्फ गांधी परिवार को डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम सब उनके साथ हैं।

युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा ऐसे हथकंडे हमे डरा नहीं सकते राहुल गांधी देश के युवाओं कि आवाज हैं आज पूरा भारत राहुल गांधी के साथ हैं भाजपा की तानाशाही केंद्र सरकार के विरुद्ध युवक कांग्रेस पदाधिकारी राहुल गांधी के साथ हैं।

इस दौरान दशरथ पटेल, रवि बिश्नोई, प्रदुमन कुशवाह, राम विश्नोई, कमलेश जी राजपूत, मनजीत सिंह बघेल, अनुरूप बायवर, योगेश सारण देवेंद्र राजपूत, हार्दिक जयसवाल, सुमित ओनकर, आयुष जयसवाल, शिवपाल राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।