ब्रेकिंग
हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा,

वृंदावन नगर की बेटी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण दिवस “श्री राम नवमी” के शुभ अवसर पर राम मंदिर की रंगोली बनाई |

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा। ड्राइंग और पेंटिंग में गहरी रुचि के चलते हरदा के वृंदावन नगर की रहने वाली कलाकार रितिका संतोष पथोरिया ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण दिवस “श्री राम नवमी” के शुभ अवसर पर राम मंदिर की रंगोली बनाई।
इस रंगोली को 2×2 स्क्वायर फीट प्लाईवुड पर 6 घंटे की मेहनत से तैयार किया गया।

रितिका हरदा की सुप्रसिद्ध सतीश गुर्जर टीम की एक कलाकार है जिसके चलते टीम के साथ मिलकर अभी तक कई बड़ी कलाकृतियां बनाकर 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है जिसमे श्री राम जन्मभूमि अयोध्या, उत्तरप्रदेश में अनाज से बनी दुनिया की सबसे बड़ी कलाकृति श्री राम दरबार बनाई गई थी जिसे हार्वर्ड बुक ऑफ रिकार्ड और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया गया था।

- Install Android App -

भारत में स्थित 12 ज्योतिलिंगों पर एक ही दिन में महादेव के 12 अलग-अलग स्वरूपों को 5 अक्टूबर 2022 को बनाया गया था जिसे अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में दर्ज कराया गया था।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में टीम के कलाकारो द्वारा नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनूठे रूप
से बनाई गई कलाकृति जिसमे भारत की
यशस्वी राष्ट्रपति माननीय द्रौपदी मुर्मू जी के जीवन के 6 अलग अलग स्वरूपों को मानव कलाकृति से बनाया गया जिसे गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया गया।