खातेगांव: पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के बाद, जिला पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने मीडिया से चर्चा की जिले के कई प्रमुख थानों में महिला अधिकारियों की तैनाती नहीं होने व दुष्कर्म छेड़छाड़ आदि के मामले में अन्य थानो से महिला अधिकारी को बुलाने की स्थिति को लेकर उन्होंने समीक्षा करने की बात कही।
उन्होंने कहा महिला अधिकारियों को दूरस्थ स्थानों में तैनात करने के लिए पर्याप्त सुविधाओं व संसाधनों का नहीं हो पाना भी एक कारण हो सकता है।
भर्ती में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जा रहा है आगामी कुछ वर्षों में महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी दूर होने की उम्मीद है।