jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम 4 साल से दर्द में जी रहा आदिवासी किसान: आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नहीं मिला समुचित इलाज, अब जांघ... केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,...

MP-NEWS : मंदिरो पर कार्यवाही मजारो की अनदेखी,अतिक्रमण हटाने में भी पक्षपात,-हिंद रक्षक संस्था

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर।बेलेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी हादसे के सप्ताह भर बाद भी कुएं और बावडियों पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दरगाह और मजारों के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की है। हादसे के बाद सर्वे में ऐसे कई कुएं और बावडियां सामने आए हैं जिन पर अवैध निर्माण हो चुके हैं। ऐसे कुएं.बावड़ी भी मिले जिनके आसपास या उनके ऊपर दरगाह और मजारें बनी हुई हैं।
अतिक्रमण की वजह से कुएं और बावडियां नजर तक नहीं आ रहे हैं। इन जल स्रोतों को अवैध तरीके से कब धार्मिक स्थल बना दिया गया यह किसी को नहीं पता। इन स्थानों को लेकर जिला प्रशासन के पास शिकायत भी पहुंची थी। हिंद रक्षक संस्था ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर शहर के अलग.अलग हिस्सों के कुओं की जानकारी दी है जिनसे लगकर दरगाह या मजार बना दी गई है।
संस्था ने शिकायत में कहा था कि रेडियो कालोनी मेनरोड स्थित कुएं के पास अवैध निर्माण कर दरगाह बना दी गई है। हजरत सैयद मेहंदी अली शाह रह अलैह की दरगाह में कुएं को दबा दिया गया है। इसी तरह बक्षीबाग में बावड़ी के पास मजार बना दी गई। ऐसे ही रावजी बाजार पुलिस थाने के पीछ भी कुएं से लगकर मजार बना दी गई। इसी तरह का अतिक्रमण संवाद नगर कुएं पर भी किया गया है। संस्था ने इन कुओं को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की थी।

- Install Android App -

इनका कहना है  – कुएं-बावड़ी या अन्य किसी भी जलस्रोत पर अतिक्रमण कर कोई धार्मिक स्थल बनाया गया है तो उन सभी जगह पर कार्रवाई की जाएगी। इनमें मंदिर के साथ दरगाह और मजार भी शामिल हैं। जहां-जहां की शिकायत मिली है, उसकी जांच करवाकर इसे निष्कर्ष तक ले जाएंगे। इस बारे में नगर निगम सर्वे कर रहा है। सभी पक्षों से बात करेंगे, इसके बाद कार्रवाई करेंगे।— इलैया राजा टी, कलेक्टर