मकड़ाई समाचार मनावर। उमरबन के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब उमरबन कालीबावड़ी के संरक्षक अशोक जैन को मानवाधिकार परिषद नई दिल्ली द्वारा धार जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत गिरी ने धार जिले के लिए नियुक्त किया गया। यह परिषद समाज के सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सहयोग प्रदान करेगा। इस परिषद का विस्तार कर 21 सदस्य की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिसमें सभी वर्गों के लोगों को जोड़कर रूपरेखा तय की जाएगी। अगले सप्ताह प्रदेश अध्यक्ष जिले के दौरे पर आकर विचार विमर्श किया जाएगा।
ब्रेकिंग