jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

हर दस्तावेज पर आटोपी जरूरी नहीं,,व्यवस्था में बदलाव करेंगे– आयुक्त

 मकड़ाई एक्सप्रेस ग्वालियर ||आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील महेश्वरी ने वाहन रजिस्टर्ड से लेकर टैक्स जमा होने तक आ रही समस्याओं से परिवहन आयुक्त एसके झा को अवगत कराया। महेश्वरी ने कहा कि वाहन-4 पोर्टल पर हर दस्तावेज अपलोड करने पर ओटीपी मांगता है। इससे बड़ी समस्या हो गई है। सिर्फ ओटीपी की व्यवस्था गाड़ी रजिस्ट्रेशन के वक्त होनी चाहिए। न कि टैक्स व दस्तावेज अपलोड करने पर। दिनभर ओटीपी बताने का काम करना पड़ता है, जिससे काम नहीं कर पा रहे हैं।

- Install Android App -

आयुक्त ने इस समस्या को लेकर कहा कि इस व्यवस्था में बदलाव करेंगे। राष्ट्रीय सूचना केंद्र के अधिकारियों को बुलाकर सुधार के भी निर्देश दिए।वाहन से जुड़ी सभी सेवाएं वाहन-4 पोर्टल से मिलने लगी हैं। नेशनल परमिट, रिन्यूबल सहित अन्य कार्यो में समस्याएं आ रही हैं। छोटी समस्याएं आपरेटरों के लिए बड़ी बनती जा रही है। इस कारण जुर्माने भुगतने पड़ रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर आयुक्त के पास पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्याएं बताईं।