jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री चौहान चौथी बार जानापाव पहुंच रहे हैंजानापाव पहुंच रहे हैं

 मकड़ाई एक्सप्रेस इंदौर |अक्षय तृतीया भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौथी बार जानापाव पहुंच रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री 2018 विधानसभा चुनाव के पहले जानापाव पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने साढ़े सात नदियों के उद्गम में ढूंढकर नदियों का उद्धार करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही नर्मदा जल भी लाने की घोषणा की थी। इस बार फिर मुख्मयंत्री परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम के लिए जानापाव पहुंचेंगे जिसमें नर्मदा परियोजना की बड़ी घोषणा करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। राजपुरा कुटी पंचायत से लेकर जानापाव मंदिर तक रास्तों को सजाया गया है। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और विधायक रमेश मेंदोला कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं।मुख्यमंत्री राजपुरा कुटी ग्राम पंचायत के पास हासलपुर रोड पर तैयार किए गए हैलीपेड पर उतरेंगे। वहां से राजपुरा कुटी पंचायत पहुंचकर लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां 20 मिनट रुककर राखी बंधवाएंगे। इसके बाद सीएम अपने काफिले के साथ जानापाव कुटी पहुंचेंगे। जहां साढ़े सात नदियों के उद्गम कुंड पर पूजन करेंगे।