हरदा : पषुपालन एवं डेयरी विभाग हरदा द्वारा केन्द्र प्रवर्तित
ग्रामीण बैकयार्ड कुक्कुट विकास योजना अंतर्गत विकासखण्ड टिमरनी के
अनुसूचित जनजाति के बीपीएल हितग्राहियों को पोषण एवं आर्थिक स्थिति में
सुधार के उद्देष्य से चूजों का वितरण किया गया। उपसंचालक पशु चिकित्सा
सेवाएं हरदा ने बताया कि 26 एवं 29 मार्च को विकासखण्ड टिमरनी के विभिन्न
ग्रामों के कुल 99 हितग्राहियों को 45 चूजे प्रति हितग्राही के मान से
4455 चूजों का वितरण किया गया। उन्होने बताया कि इस दौरान वनग्राम
पोंसाढाना में 38 हितग्राहियों को 1710 चूजे, बोरपानी में 5 हितग्राहियों
को 165 चूजे, कायदा एवं कुमरूम में 14 हितग्राहियों को 630 चूजे, रहटगॉंव
में 7 हितग्राहियों को 315 चूजे, बोरपानी में 3 हितग्राहियों को 60 चूजे,
कायरी में 6 हितग्राहियों को 270 चूजे, उसकल्ली में 20 हितग्राहियों को
900 चूजे, एवं टिमरनी में 9 हितग्राहियों को 405 चूजों का वितरण किया
गया।
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी
जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात
पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को
पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन
अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित
संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण
स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
