jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

NIA और ATS की छापामार कार्यवाही, 11 संदिग्ध आतंकवादी पकड़ाए, देश विरोधी सामग्री मिली

भोपाल : मध्यप्रदेश में NIA और ATS की छापामार कार्यवाही चल रही है। राजधानी भोपाल के 4 इलाकों में दोनों एजेंसियों के अफसरों ने छापे मारे हैं। भोपाल से 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए संदिग्ध आतंकियों के HUT (हिज्ब उत तहरीर) से लिंक है। इसले साथ ही छिंदवाड़ा में भी एजेंसियों ने दबिश दी है, यहां से भी एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक NIA के इनपुट पर ATS ने यह ने रेड की है आज सुबह 5 से 6 के बीच मारी है। राजधानी में 10 टीमों ने भोपाल के ऐशबाग और बाग उमराव दूल्हा, जवाहर कॉलोनी और बाग फरहत अफजा से टीम ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के पास से संदिग्ध दस्तावेज और देश विरोधी सामग्री मिली है। वहीं छिंदवाड़ा में भी टीम ने इनपुच के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए संदिग्धों को HUT (हिज्ब उत तहरीर ) नाम के संगठन से संबंध हैं ।