jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

कर्नाटक नई सरकार का शपथ ग्रहण, सिद्धारमैया ने CM पद की शपथ ली

कर्नाटक : सिद्धारमैया  नई सरकार का शपथ ग्रहण आज हो गया है.|सिद्धारमैया ने CM पद की शपथ ले ली है. वहीं, डीके शिवकुमार  ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. कर्नाटक में आज शपथ लेने वालों में 8 मंत्रियों का नाम भी शामिल है. जी परमेश्वर, के एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, एम बी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खरगे, रामलिंगा रेड्डी, बी जेड जमीर अहमद खान भी मंत्री बने. नई सरकार के शपथ समारोह में विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगा. इस समारोह में एमके स्टालिन, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, शरद पवार और उद्धव ठाकरे पहुंचे|

- Install Android App -

बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में यह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. 13 मई को कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे.कांग्रेस ने 135 सीटों, बीजेपी ने 66 सीटों और जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है. कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कई दिन तक गतिरोध जारी रहा था. हालांकि कई दिनों तक चली बैठक और आलाकमान की समझाइश के बाद दोनों नेताओं में सहमति बन सकी.