jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

खाटू श्याम मंदिर में ध्वज निशान अर्पित करने पद यात्रा पर निकला बड़वाह का युवक।

बड़वाह। ।बाबा खाटू श्याम के प्रति विकट श्रद्धा और आस्था के वशीभूत होकर बड़वाह का एक युवक सैकड़ो किलोमीटर की पैदल पदयात्रा पर निकला। हाथों में निशान ध्वज और जय श्री श्याम के जयकारे के साथ विनोभा मार्ग वार्ड 4 निवासी  25 वर्षीय गोपाला काले,

- Install Android App -

श्री श्याम वल्लभ सेवा समिति के सानिध्य में करही से निकाली जा रही भव्य पैदल रथ यात्रा में शामिल होकर बड़वाह से  खाटू श्याम जयपुर तक पैदल यात्रा पर प्रस्थान किया। घर से माता पिता और परिवार जनों ने तिलक कर शुभकामनाएं सहित पुष्पमाला पहनकर यात्रा पर विदा किया और सुरक्षित यात्रा की कामना की गई। फूल माला बनाने का कार्य करने वाला गुरव समाज बड़वाह का युवा गोपाला काले बाबा श्याम का अनन्य भक्त है जो विगत तीन वर्षों से बाबा श्याम का दरबार सजाने के कार्य करता है। श्याम प्रेमी युवा गोपाला ने बताया कि पहले बाबा श्याम से जुड़ाव नहीं था लेकिन फिर जुड़े तो अच्छा लगने लगा। बाबा के मीठे मीठे भजन सुनना अच्छा लगता था। मन मे कई बार बाबा के दर्शन किए लेकिन इच्छा पैदल ध्वज लेकर जाने की थी। ऐसा माना जाता है कि पैदल निशान यात्रा करके श्याम बाबा को निशान चढाने से बाबा शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामना को पूर्ण करते हैं। बाबा श्याम का विशाल मंदिर यहां बड़वाह में भी बने। इसलिये यह पदयात्रा  पर जा रहा हु। सुरक्षित यात्रा हेतु गुरव समाज अध्यक्ष किशोर काले, माता पिता और परिवार जनों ने शुभकामनाएं दी।