jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति

रिश्वत कांड : एसपी डीएसपी ने मर्डर केस में आईजी के नाम पर मांगे 50 लाख

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पंजाब । फरीदकोट में मर्डर केस में आईजी के नाम पर 50 लाख रिश्वत मांगने वाले एसपी, डीएसपी, आईजी ऑफिस के आरटीआई शाखा के सब इंस्पेक्टर और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है|

फरीदपुर के कोटकपूरा थाने में केस दर्ज होने के बाद एसपी इन्वेस्टिगेशन गगनेश कुमार और डीएसपी सुशील कुमार का तबादला कर दिया गया है. वहीं, सब इंस्पेक्टर खेम चंद पराशर सहित दो अन्य लोग जिनके नाम संत मलकीत दास और जसविंदर फरार हैं|

डेरा प्रमुख से 50 लाख रुपए की मांग

जानकारी के मुताबिक 7 नवंबर 2019 को गौशाला कोट सुखिया के संत बाबा दयाल दास की हत्या हुई थी. एसपी गगनेश कुमार व अन्य पर आरोप हैं कि इसी मामले में हरका दास डेरा के प्रमुख गगन दास से 50 लाख रुपए की मांग की गई थी. आईजी प्रदीप कुमार के नाम पर इस राशि की मांग की गई, लेकिन 35 लाख में डील तय हुई. 35 लाख में से 20 लाख दे दिए गए थे, लेकिन बचे हुए 15 लाख के लिए दबाव डाला जा रहा था. इस बात की खबर आईजी तक पहुंची और आईजी ने तत्काल विजिलेंस को खबर कर दी.

- Install Android App -

विजिलेंस ने एसपी से पूछताछ की

चंडीगढ़ और फरीदकोट से विजिलेंस अधिकारियों ने जब रेड मारी, तब एसपी फ्लैग मार्च कर रहे थे. विजिलेंस अधिकारियों ने करीब दो घंटे एसएसपी ऑफिस में पूछताछ की, फिर कोटकपूरा थाने में केस दर्ज किया गया.

इस केस से जुड़ा एक अहम तथ्य यह भी है कि फरीदकोट के कोटसुखिया गांव स्थित हरका दास डेरा प्रधान पद के लिए कई सालों से संघर्ष चल रहा है. 1986 में हरका दास डेरा के तत्कालीन प्रमुख संत मोहन दास की भी हत्या हो चुकी है. 14 साल पहले जब बाबा हरिदास को डेरा प्रमुख नियुक्त किया गया था, तब उन्हें भी काफी मुश्किलें आई थीं. एक व्यक्ति से उन्हें कड़ी टक्कर मिली थी|दरअसल डेरा की पंजाब और हरिद्वार में 12-12 शाखाएं हैं, इसलिए इसका प्रमुख बनने के लिए कुछ शाखाओं के प्रमुखों के बीच झगड़ा होता रहता है. प्रधान पद के अलावा डेरा की जमीन पर अवैध कब्जे का भी विवाद है