jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति

किचन का दरवाजा तोड़कर चाकू की नोेक पर डकैतो नेे 10 लाख से ज्यादा जेवर की लूट की

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जांजगीर चांपा | बीती रात लगभग 1:30 अकलतरा के वार्ड क्रमांक 5 निवासी व्याख्याता किशोर देवांगन के घर के पीछे से प्रवेश कर किचन का दरवाजा तोड़कर चाकू की नोक पर सशस्त्र डकैतों ने 10 लाख रुपए से ज्यादा के आभूषण व नगद रकम को पार कर दिया। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 5 गुरु घासीदास मोहल्ला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परसाहि‌ बाना में व्याख्याता के पद पर कार्यरत किशोर देवांगन का 2 मंजिला मकान स्थित है जहां के नीचे कमरे में किशोर देवांगन की मां त्रिवेणी बाई देवांगन एवं उसके छोटे भाई की बच्ची सो रहीं थी। वहीं नीचे के दूसरे कमरे में किशोर देवांगन का छोटा भाई एवं बहू थे। किशोर देवांगन घर के ऊपर के कमरे में रहता है।रात को लगभग 2 बजे किशोर देवांगन की मां ने घायल अवस्था में किशोर देवांगन को उठाया और बताया कि लगभग 5 लोग उसके कमरे में घुस आए एवं चाकू की नोक को गले में टिका कर बगल में रखे दो अलमारियों को तोड़कर अलमारी में रखे सवा 8 लाख का सोना एवं डेढ़ लाख रुपए नगद को पार कर दिया।

- Install Android App -

aसुबह किशोर देवांगन के द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने पर एसपी विजय अग्रवाल,एसडीओपी शैलेंद्र पांडे ,चांपा थाना प्रभारी मनीष परिहार, अकलतरा थाना प्रभारी उमेश साहू , सारागांव थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव एवं डॉग स्क्वाड का दल पहुंचा एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। लोगों में इस वारदात से जानमाल की सुरक्षा को लेकर भय है।