jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

Crime News : घर पर फायरिंग, भाजपा नेता के बेटे पर दबंगई का आरोप

प्रदेश में अपराधियो के हौसले बुुलंद होे रहे है क्योंकि इनके संबंध रसूूखदार व राजनीति में उंची पकड़ होेना भी है। कई मामलों में पक्ष विपक्ष केे नेता , मंत्री विधायक, पार्षद पुुत्रो के नाम भी आ रहेे है क्योकि इन्हें अपनेे पिता केे राजनीतिक कद का घमंड जो हैे।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना |  शहर के गणेशपुरा की अंतोबाई गली में एक मकान पर मंगलवार रात करीब पौने दस बजे बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

बताया जाता है कि फायरिंग करने में भाजपा नेता व वर्तमान में नगर  निगम पार्षद का पुत्र व उसके साथी शामिल हैंं। हालांकि फरियादी ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

- Install Android App -

5 बाइक सवार युवको ने की फायरिंग

घटनाक्रम के मुताबिक अंतोबाई की गली निवासी इकबाल अहमद कुर्रैशी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रात करीब पौने दस बजे वह और उसके स्वजन घर पर थे। तभी घर के बाहर से फायरिंग करने की आवाज आई। जब बाहर देखा तो घर के सामने बाइक से आए पांच युवक फायरिंग कर रहे हैं। फायरिंग से उनके घर के दरवाजों में भी छेद हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

भाजपा नेता पुत्र पर आरोप

फरियादी ने एफआईआर तो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। लेकिन बताया जाता है कि गणेशपुरा क्षेत्र में ही रहने वाले भाजपा नेता व पार्षद का पुत्र अपने साथियों के साथ अंतोबाई की गली में आया और उसने फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग के पीछे किसी लड़की का चक्कर बताया जाता है। हालांकि पूरा मामला पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।