jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

शहर में डंपर चलने की अनुमति है तो विद्यार्थियों के लिए सिटी बस क्यों नहीं:  शिवसेना

सिटी बस की अनुमति के लिए 5 दिन से अनिश्चितकालीन पर बैठे विद्यार्थी धरने पर

सरपंच नेता ने अन्न-जल त्यागाः खंडवा में सिटी बस चलाने की मांग को लेकर

खंडवा-शहर में बड़े-बड़े डंपर चल सकते हैं कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सिटी बस क्यों नहीं चल सकती ऐसे अनेक प्रश्न विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए एनएसयूआई ने 5 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं आज कॉलेज के सामने रोड पर चक्का जाम भी कर दिया था लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद विद्यार्थी वापस धरना स्थल पर पहुंच गए, छोटे-छोटे शहरों में सिटी बस चल रही है जिससे विद्यार्थियों को कॉलेज जाने में आसानी होती है लेकिन खंडवा शहर में राजनेताओं की इच्छा कमी के चलते सिटी बस तक नहीं चल पा रही है पूर्व में भी विद्यार्थियों द्वारा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया गया था। लेकिन आश्वासन के बाद भी अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया जिसके कारण विद्यार्थियों को हड़ताल करने की नौबत बनाई, हमारी मांग है कि खंडवा शहर में भी सिटी बस चले जिससे विद्यार्थियों को अपने कॉलेज जाने में आसानी हो सके
इसी मांग को लेकर एक एनएसयूआई नेता और सरपंच ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। दोनों ने अन्न और जल त्याग दिया है।
वह इस मामले को लेकर खंडवा कमिश्नर का अलग ही तर्क है
खंडवा की सड़के इतनी फिजिबल नहीं है कि यहां सिटी बस चलाई जा सके। ये कहना है कि नगर निगम कमिश्नर नीलेश दुबे का । भूख हड़ताल कर रहे एनएसयूआई नेता चंदन राजपूत और रोशनाई सरपंच राज ढाकसे ने दो महीने पूर्व यह मांग उठाई थी। तब हजारों छात्रों को लेकर कलेक्टोरेट घेर लिया था। आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही समस्या का हल होगा लेकिन अभी तक नहीं हुआ जिसके कारण हम विद्यार्थियों को सड़क पर धरने पर बैठना पड़ा, विद्यार्थियों की मांग को लेकर शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने भी अपना समर्थन दिया है गणेश भावसार भी पहुंचे और कहा कि पिछले भाजपा परिषद का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है सिटी बस चलाने में बहनों को फायदा पहुंचेगा लेकिन सिटी बस चलाने की पहले अनुमति दिलाए जिससे विद्यार्थियों को लाभ होगा पुलिस के आश्वासन के बाद विद्यार्थी अपने धरने पर पहुंच गए
एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष चंदन राजपूत और रोशनाई ग्राम पंचायत के सरपंच राज ढाकसे ने जिले के लीड कॉलेज (एसएन कॉलेज) के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यहां टेंट लगाकर 5 दिनों से हड़ताल कर रहे है। दोनों ने अन्न और जल दोनों का त्याग कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक सिटी बस के लिए टेंडर, ठेका नहीं हो जाता है, तब तक वे लोग यहां से नहीं उठेंगे। हम लोग ग्रामीण क्षेत्र से आते है। गांव के युवा यहां कॉलेज आते है तो उन्हें काफी परेशानी होती है। वे ऑटो वाले को इतना किराया नहीं दे सकते है और पैदल चलकर थक जाते है। ऐसे में यदि हमारी मौत भी हो जाए तो गम नहीं।

- Install Android App -