jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

Harda news: हर-घर तिरंगा अभियान के तहत “तिरंगा रैली” 14 अगस्त को होगी

हरदा / हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हरदा जिले के नागरिको में राष्ट्र ध्वज एवं देश प्रेम की भावना को जागरूक करने के लिये जिला प्रशासन की पहल पर 14 अगस्त को “तिरंगा रैली” का आयोजन किया जा रहा है । यह तिरंगा यात्रा नेहरू स्टेण्डियम के गेट नं. 2 से प्रातः 9.30 बजे से प्रारंभ होगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपलन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने बताया कि यह तिरंगा रैली नेहरू स्टेण्डियम के गेट नं. 2 से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, ट्रैफिक चौराहा, नारायण टाकीज तिराहा, चाण्डक चौराहा घण्टा घर, शिवाजी प्रेस तिराहा, प्रताप टाकीज तिराहा, परशुराम चौक, काली माता मंदिर तिराहा, सन फ्लावर स्कूल मार्ग होते हुये मिडिल स्कूल ग्राउण्ड पर वापस आयेगी। मिडिल स्कूल ग्राउंड पर उपस्थित नागरिकों को शपथ एवं दिलाई जाएगी। यह रैली जिला स्तर के साथ-साथ हरदा को छोड़कर प्रत्येक विकास खण्ड एवं थाना स्तर पर आयोजित की जायेगी ।
तिरंगा रैली के लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरदा को नोडल अधिकारी तथा जिला समन्वयक एसबीएम, जिला पंचायत हरदा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकास खण्ड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।