jhankar
ब्रेकिंग
तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट मध्यप्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू: स्कूलों में लौटी रौनक, ‘आओ चले स्कूल चले’ अभियान से बढ़ा उत्स... हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !!

Big News : मदरसे में बच्चो से मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रतलाम। शहर के मदरसे में बच्चे से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया मेें वायरल हो रहा है। मामले में मदरसे के मौलाना का कहना है कि हाफ़िज़ कुछ समय पहले ही मदरसे में पढ़ाने के लिए आए थे और उन्हें पहले ही बता दिया गया। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और इसके बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।

- Install Android App -

घटना रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरया खेड़ी की है। यहां के दारुल उलूम गोसिया मदरसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो से पता चल रहा है कि मदरसे में पढ़ने वाले एक बच्चे के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। जानकारी के मुताबिक बच्चे का शरीर पूरी तरह से चोटों के निशान से भरा पड़ा है। इस घटना के बाद बच्चे के परिजन मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षकों और मौलवी पर आक्रोश प्रकट कर रहे हैं।

यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। पीड़ित बच्चा मंदसौर का रहने वाला है और उसके परिजन उसी रात को उसे वापिस ले गए। फिलहाल परिजनों के द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत पुलिस को नहीं की गई है लेकिन पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले को संज्ञान में लिया है। वहीं मदरसे के मौलाना हाफिज मोहम्मद रफीक ने बताया कि जिस शिक्षक को हमने पढ़ाने के लिए रखा था वह 20 दिन पहले ही आया था और उसे सख्त हिदायत दी गई थी कि वह यहां पर बच्चों को पढ़ाने के दौरान किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं करेंगे। अब मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद उस व्यक्ति को मदरसे से निकाल दिया गया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक ये मदरसा बिना अनुमति के संचालित हो रहा है और जिस जमीन पर बना हुआ है वह भी अतिक्रमण वाली बताई जा रही है। अभी पुख्ता जानकारी उपलब्ध नही मगर ये जांच का विषय है।