ब्रेकिंग
CM मोहन यादव , मध्यप्रदेश मिनी पंजाब कहे जाने वाले हरदा जिले में खाद के लिए महिला पुरुष सभी लगे लाइन... मोहन यादव सरकार ने खिलाड़ियों को बनाया लखपति ट्रंप की मेक इन अमेरिका नीति से मेक इन इंडिया’ को कोई बड़ा खतरा नहीं एआई से आने वाले पांच सालों में खत्म हो जाएंगी 80 फीसदी नौकरियां संयुक्त राष्ट्र संघ को हुए 80 साल, क्यों अमेरिका की चलती हैं दादागिरी एनकाउंटर में मारा गया PLFI सुप्रीमो, 15 लाख का था इनाम घोषित हरदा खंडवा: प्रशासन की लापरवाही अनदेखी प्रतिदिन हो रहे हादसे, अब सर्व समाज सहित विभिन्न सामाजिक संग... सारनी की यूनिट नंबर 10 ने लगातार 150 दिन तक किया विद्युत उत्पादन भारत फिलीपींस जल्द असर दिखाने वाले प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ाएंगे : पीएम मोदी ड्रग्स कांड के इंटरनेशनल कनेक्शन का खुलासा

 BHOPAL NEWS : भाजपा चुनाव से पहले प्रदेश में के नूंह जैसे दंगे करवा सकती है – दिग्विजय सिंह

भोपाल में हुआ कांग्रेस के कानूनी और मानवाधिकार प्रकोष्ठ का कार्यक्रम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने आशंका जताई है कि भाजपा चुनाव से पहले प्रदेश में हरियाणा के नूंह जैसे दंगे करवा सकती है। वकीलों के एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने यह बात कही।

- Install Android App -

दिग्विजय सिंह का  बयान –  मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। यही कारण है कि पार्टी यहां की नूंह जैसे दंगे करवा सकती है। भाजपा और उसके नेता चाहते हैं कि जनता में उनके खिलाफ भारी गुस्सा है।

भाजपा की प्रतिक्रिया- भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह लोगों को भड़का रहे हैं। वे खुद दंगे की साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस के इस नेता को आईएसआई एजेंट के रूप में जाना जाताहै।

वहीं दिग्विजय सिंह को पार्टी का समर्थन मिला। मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा, “दिग्विजय सिंह ने जो कुछ कहा, वो 100 फीसदी सच है। भाजपा के पास आखिरी हथियार दंगा होता है।” दिग्विजय सिंह ने भोपाल में राज्य कांग्रेस के कानूनी और मानवाधिकार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित वकीलों की एक सभा ‘विधिक विमर्श 2023’ में यह बात कही। उन्होंने कहा- 2018 के एमपी विधानसभा चुनाव के दौरान राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने हजारों अधिवक्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में खड़ा किया। हमने तब सरकार बनाई थी। यहां फिर बड़ी संख्या में वकील जुटे हैं। उम्मीद है, हम मप्र में अगली सरकार बनाने जा रहे हैं।मध्य प्रदेश में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। तमाम राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। भाजपा पिछले चुनावों में ये सीटें हार गई थी। कांग्रेस की पहली लिस्ट अगले महीने के शुरू में आ सकती है।