ब्रेकिंग
हंडिया: सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन:पंडित श्री लालाजी दाधीच के मुखारविंद से श... कलेक्टर श्री सिंह ने पोषण पखवाड़े की गतिविधियों का जायजा लिया हरदा: कलेक्टर श्री सिंह ने दौरा कर नहरों से सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा हंडिया: रामायण जी के अखंड पाठ के साथ शुरू हुआ श्री हनुमान जन्मोत्सव हरदा जिले मे किसान त्रस्त और अधिकारी मस्त : मोहन बिश्नोई  हरदा: रुद्र धाम मंदिर में 12 अप्रैल तक चलेगा पंचकुंडीय शतचंडी हवनात्मक महायज्ञ  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा जनपद पंचायत की चौखट से शुरू होता है। भ्रष्टाचार का खेल, भ्रष्टाचार रूपी दानव पैर पसार चुका कई ग... हरदा: पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों में एक को पुलिस ने धर दबोचा, फरार 2... MP में बच्चों के लिए आई धांसू 'पार्थ योजना'! 9 शहरों में मिलेगी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, मंत्री ने दिए बड...

BIG NEWS : Aditya-L1 Misson की 2 सितंबर सुबह 11.50 बजे होगी लॉन्चिंग,पूरी दुनिया की निगाह भारत पर

चंद्रयान मिशन 3 की सफलता के बाद भारत अब पूरी दुनिया को फिर एक बार चैंकाने जा रहा है। इसरो अपना पहला सूर्य मिशन 2 सितंबर को लॉन्च करेगा। 4 माह में तय करेगा 15 लाख किमी की दूरी

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस श्रीहरिकोटा। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो अपना पहला सूर्य मिशन 2 सितंबर को लॉन्च करेगा। इसरो की ओर से जानकारी दी गई है कि सूर्य की ओर भेजे जा रहे उपग्रह Aditya L1 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और Aditya L1 सैटेलाइट को 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे लॉन्च किया जाएगा।

Aditya L1 के तहत अंतरिक्ष यान को पृथ्वी से सूर्य की ओर करीब 15 लाख किमी की दूरी पर भेजा जा रहा है। इसरो के मुताबिक, Aditya L1 को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली में लैग्रेंज बिंदु-1 (एल1) के आसपास ‘हेलो कक्षा’ के भीतर स्थापित करना है। इस कक्षा से सूर्य के अध्ययन में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आती है। गौरतलब है कि खगोल वैज्ञानिकों ने अभी तक 5 लैंग्रेज कक्षाएं तलाश की है, जहां किसी कृत्रिम उपग्रह को सूर्य के अध्ययन के लिए स्थापित किया जा सकता है। सबसे पहले पड़ाव को लैग्रेंज -1 कहा जाता है और इसे हेलो कक्षा भी कहा जाता है। लैग्रेंज कक्षा में किसी सैटेलाइट को स्थापित किया जाता है तो सूर्य पर कभी भी ग्रहण की स्थिति निर्मित नहीं होती है लैग्रेंज बिंदु अंतरिक्ष में एक ऐसी विशिष्ट कक्षा है, जहां सूर्य और पृथ्वी दोनों का ही गुरुत्वाकर्षण बल संतुलित हो जाता है। Aditya L1 Mission को इस बिंदु पर स्थापित कर दिया जाता है तो अंतरिक्ष यान निरंतर ईंधन खपत की आवश्यकता के बिना स्थिर स्थिति में काम कर सकता है।