jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

पत्नी की कमाई में पति के अधिकार को लेकर High Court का बड़ा फैसला, जानें

High Court Big Decision : हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में ये साफ कर दिया है कि आखिर पत्नी की कमाई में पति का कितना अधिकार होता है। कोर्ट की ओर से आए इस फैसले को विस्तार से जानने के लिए खबर को पूरा पढ़े.

पत्नी द्वारा कमाई का हिस्सा पति को देने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसा आदेश बंबई हाईकोर्ट ने एक केस के सिलसिले में दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि पत्नी की कमाई पर पति का कोई हक नहीं है। यह जरूरी नहीं है कि पत्नी अपनी कमाई का हिस्सा पति को दे। यदि पत्नी ऐसा करती है तो उसे क्रूरता की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।

High Court Big Decision

- Install Android App -

हाईकोर्ट की खंडपीठ के जज अनूप मोहता और पीबी मजमूदार ने आदेश में कहा है, ”यदि पत्नी कमाई कर रही है और अपने वेतन का हिस्सा पति को नहीं दे रही है तो इसे क्रूरता की श्रेणी में नही रखा जा सकता।”

गौरतलब है कि मुंबई के कलवा के रहने वाले एक शख्स ने फैमली कोर्ट में इस बात का केस दायर किया था कि उसकी पत्नी अपनी कमाई का हिस्सा न देकर उस पर क्रूरता कर रही है। परिवारवालों की उपस्थिति में उसके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जबकि वह विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। इसी आधार पर उसने अपनी पत्नी से तलाक की मांग की थी।

कोर्ट ने तलाक की मांग को ठुकराते हुए उस शख्स द्वारा बताए हुए कारण को नाकाफी बताते हुए कहा, “यह बहुत चिंताजनक है कि ऐसे तुच्छ आधार पर एक पति अपनी पत्नी को त्यागने की बात कर रहा है। उसकी पत्नी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। उसको पाल रही है। ऐसी स्थिति में परिवार का बोझ उठाने की बजाय तलाक की मांग कर रहा है। कोर्ट की नजर में क्रूरता पत्नी नहीं पति कर रहा है।”