jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

MP Crime : आरोपियो से होटल का बिल चुकाने की कहा, तो कर्मचारियों से मारपीट कर हुए फरार

 होटल पर कुछ लोग खाना खाने पहुंचे, खाना खाया  बिना पैसे दिए ही होटल से जाने लगे। होटल के स्टाफ ने टोका तो मारपीट और होटल में तोड़फोड़  की।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर| सिरोल इलाके में एक होटल पर कुछ लोग खाना खाने पहुंचे। इन लोगों ने खाना खाया और इसके बाद बिना पैसे दिए ही होटल से जाने लगे। जब होटल के स्टाफ ने टोका तो मारपीट और तोड़फोड़ भी की। होटल पर इन लोगों ने जमकर हंगामा किया। सिरोल थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपितों की तलाश चल रही है। इन लोगों पर आइपीसी की धारा 327 व अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की है।सिरोल थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर ने बताया कि सिरोल इलाके में स्थित नटराज रेस्टोरेंट एंड कैफे पर रात में खाना खाने के लिए थाटीपुर स्थित दुल्लपुर में रहने वाला खेरू गुर्जर अपने साथियों के साथ पहुंचा। इन लोगों ने रात को खाना खाया। इसके बाद यह लोग बिना पैसे दिए ही वापस जाने लगे। जब होटल पर काम करने वाले अर्जुन पुत्र राधेश्याम यादव ने टोका तो युवकों ने मारपीट करना शुरू कर दी। इन लोगों ने होटल के स्टाफ के साथ मारपीट करने के साथ ही तोड़फोड़ भी की। मारपीट करने के बाद आरोपित भाग गए। होटल के स्टाफ ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिरोल थाने की फोर्स पहुंची। सीसीटीवी कैमरे देखे, जिसमें आरोपित मारपीट करते हुए दिखे हैं। यह लोग होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों की भी तोड़फोड़ कर गए। पुलिस ने रात को घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया। इसके बाद एफआइआर दर्ज की।