jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम 4 साल से दर्द में जी रहा आदिवासी किसान: आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नहीं मिला समुचित इलाज, अब जांघ... केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,...

MP Crime : चोरो की हिम्मत एसएसपी आफिस से स्टेनो की बाईक उड़ाई, पुलिस की एफआईआर दर्ज करने मे भी लापरवाही

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। शहर की सुरक्षा पर सवालिया निशान खडे़ हो रहे है। जहां दिन दहाड़े सरकारी आफिस के परिसर से सरकारी कर्मचारी का वाहन चोरी हो गया। मामला शहर के एसएसपी ऑफिस में ही चोरों ने एडीजे के स्टेनो की बाइक चोरी कर ली। इतना ही नहीं जब एडीजे का स्टेनो एफआइआर करवाने यूनिवर्सिटी थाने पहुंचा तो उसे सुबह आने के लिए कहा।

पुलिस की एफआईआर दर्ज करने मेें लापरवाही

- Install Android App -

जब वह दोबारा थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मी बोले. घटना के समय से 24 घंटे बाद एफआइआर दर्ज होगी। जब 24 घंटे पूरे हो जाएं तब आना। जब एएसपी ऋषिकेष मीणा तक शिकायत पहुंची तब उन्होंने पुलिसकर्मियों की फटकार लगाई। जिसके बाद तुरंत ही इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गई। एसएसपी ऑफिस परिसर में घुसकर बाइक चोरी की दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने वाले चोरों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। जब एसएसपी ऑफिस में से ही चोर चोरी कर सकते हैं,तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके हौसले कितने बुलंद हैं।

सीसीटीवी कैमरे पडे़ है बंद
एडीजे के स्टेनो बोवेंद्र सिंह गोयल की जुबानी कंट्रोल रूम के बाहर कैमरे सिर्फ नाम के हो जो कि बंद मिले पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे सिर्फ नाम के लिए हैं। बोवेंद्र सिंह ने बताया कि जब पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो पता लगा कैमरे ही बंद हैं। फिलहाल चोरों का पता नहीं लग सका है।