ब्रेकिंग
MP Free Laptop Yojana 2025: 12वीं में 75% लाने वालों की बल्ले-बल्ले, सीधे खाते में आएंगे ₹25,000! Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र...

Accident News : आधी रात को हाइवे पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 14 घायल 2 की हालत गंभीर

मकड़ाई एक्सप्रेस24 ग्वालियर। वाहन चालक की थोड़ी सी लापरवाही यात्रियों की जान जोखिम में डाल देती है। ग्वालियर.झांसी हाइवे पर आंतरी के पास ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली में 14 लोग बैठे हुए थे घायल हो गए।सभी को जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई गई है। यह सभी लोग घाटीगांव के रहने वाले हैं। मामले की जानकारी मिलते ही आंतरी थाना स्टाफ मौके पर पहुंचकर घायेलो को स्थानीय लोगो े सहयोग से जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी देते थाना प्रभारी दीपक भदौरिया ने बताया कि घाटीगांव के रहने वाले 14 लोग जंगल से जड़ीबूटी लेने के लिए निकले थे। यह लोग ट्रैक्टर ट्राली से गए थे। जंगल से जड़ी बूटी लेकर वापस आ रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली माखन पुत्र रघुवर आदिवासी निवासी राई का पुरा घाटीगांव चला रहा था। ट्राली में लोग बैठे हुए थे। जैसे ही यह लोग आंतरी पहुंचे तो अचानक सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली बहक गई। इसके बाद पलट गई। इस हादसे में सभी लोग घायल हो गए। यहां से गुजर रहे लोग मदद के लिए रुके। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आंतरी थाने की फोर्स यहां पहुंची। आसपास रहने वाले लोगों की मदद से पुलिसकर्मी घायलाें को लेकर अस्पताल पहुंचे। जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है।