jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

Bhopal News: लोडिंग वाहन रुकवाकर बदमाश 19 कार्टून लेकर फरार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। गौतम नगर इलाके में एक ट्रांसपोर्ट के लोडिंग आटो को रास्ते में रोककर दो लोगों ने उसमें रखा 19 कार्टून सामान चोरी कर लिया। आरोपितों को आटो चालक से पुरानी जान-पहचान होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट संचालक की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

- Install Android App -

रीगल होम्स अवधपुरी निवासी अमित किंगरानी पुत्र जवाहर लाल (45) का लांबाखेड़ा में मयूर निपुर नाम से ट्रांसपोर्ट है। बुधवार को उनका लोडिंग आटो चालक बिट्टू ट्रांसपोर्ट से सामान डिलेवरी करने के लिए निकला था। शाम करीब पांच बजे जब वह जेपी नगर ओवर ब्रिज के पास पहुंचा। तभी उसे रास्ते में पुराने परिचित हम्माल नन्ना और सलमान मिले। दोनों ने आटो चालक बिट्टू को अपनी बातों में लगाया और उसकी नजरों से बच कर लोडिंग आटो में रखे सामान में से 19 कार्टून पेकिंग सामान चुराकर दूसरे आटो में लाद लिया और फरार हो गए। लोडिंग आटो चालक बिट्टू ने घटना का पता चलने पर अपने ट्रांसपोर्ट संचालक को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि आरोपित नन्ना और सलमान पूर्व में उनके ट्रांसपोर्ट पर हम्माली करते थे। लेकिन किन्ही कारणों के चलते उन्होंने दोनों को काम से निकाल दिया था। उन्हें संदेह है कि काम से निकालने का बदला लेने के लिए ही आरोपितों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपित की तलाश में लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है।वह अपने घरों से लापता है, इसके बाद पुलिस ने उनके दोस्तों के घर पर भी तलाश कर रही है।