jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ पर कमल पटेल के तीखे हमले. जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे बैतूल देर रात हुई बड़ी सभा.

भोपाल /बैतूल/ हरदा ।जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने बैतूल में जनसभा को संबोधित  करते हुए कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ पर तीखे हमले किए ।कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पार्टी को आने लेते हुए कहा कि आजादी के बाद जिनके हाथों में सत्ता थी वेअच्छी नहीं थे लेकिन अब हमारा सौभाग्य है कि देश की जनता ने एक नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री दिया जिसने हम सब का भविष्य बदलकर देश का मान सम्मान बढ़ाया है।
मंत्री पटेल ने कहा कि जो काम 60 साल में नहीं हुए वह काम 9 सालों में हुए इस बार का चुनाव किसी राजनीतिक दल का नहीं है बल्कि यह चुनाव देशभक्त बना टुकड़ा टुकड़ा गैंग के साथ विकास बनाम विनाश के बीच है उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस मुक्त भारत के साथ कमल युक्त भारत बनाना है।*
*मंत्री पटेल ने कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कमलनाथ का नाम तो कलंकनाथ है। वचन के नाम पर प्रदेश की जनता को धोखा दिया। सत्ता की खातिर अपने वचनों से जनता को ठगा।