jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

हरदा: कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज युवा संगठन की जिलास्तरीय बैठक हुई संपन्न

हरदा। रविवार को कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज युवा संगठन की जिला बैठक सरदार परिसर फुलड़ी में रखी गई जिसमें कुर्मी युवा संगठन जिला हरदा की सभी ग्राम इकाइयों के अध्यक्ष सचिव एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । जिला संगठन से अध्यक्ष प्रेम नारायण गौर सचिव राज नारायण गौर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश गौर परामर्श समिति ओम प्रकाश गौर विवाह समिति अध्यक्ष लवकुश गौर पूर्व युवा संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप जी बंडया पूर्व विवाह समिति अध्यक्ष जयनारायण गौर के साथ-साथ कुर्मी युवा संगठन के जिला उपाध्यक्ष तरुण गौर आलोक गौर राजू गौर सचिव अंशुल गौर उपस्थित रहे कार्यक्रम के अध्यक्षता कुर्मी क्षत्रिय युवा संगठन के जिला अध्यक्ष पवन गौर के द्वारा की गई ।

- Install Android App -

बैठक में समाज सुधार एवं संगठन से संबंधित 10 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जिसमें सभी ग्राम इकाइयों ने 31 अक्टूबर सरदार पटेल जयंती उत्सव एवं रैली पर अपनी अपनी सहमति एवं विचार प्रस्तुत किए बैठक में ही युवाओं के द्वारा नशा एवं व्यसन से मुक्ति एवं आपसी सहयोग एवं सोहद्र के साथ-साथ युवा संगठन के विस्तार के लिए संकल्प लिया गया ।