jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

UPI Payment : बैंक खाताधारकों को मिली खास सुविधा, जीरो बैंलेस होने पर भी UPI से हो जाएगा पेमेंट

UPI Payment : अगर आपके पास बैंक खात हैं और उसमें पैसे नहीं है लेकिन आपके पास यनिफाइड इंटरफेस पेमेंट सिस्टम यानि कि यूपीआई है तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। क्यों कि अब आप बैंक खाते में पैसे न होने पर भी यूपीआई के द्वारा पेमेंट कर सकते हैं। दरअसल आरबीआई ने यूपीआई के लिए क्रेडिट लाइन सर्विस ऑफर करने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद आपका बैंक खाता खाली होने पर भी आप फौरन यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। इसे यूपीआई नॉउ, पे लेटर सर्विस की तरह ही माना जाएगा। इस सर्विस में बैंक ग्राहकों के बैंक खाता खाली होने पर भी यूपीआई से भुगतान करने की सुविधा मिलती है।

UPI Payment

जानकारी के लिए बता दें पहले यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स सिर्फ अपने सेविंग खाता, ओवरड्राफ्ट खाता, प्रीपेड वॉलेट और क्रेडिट कार्ड को ही यूपीआई से लिंक करने की सुविधा मिलती थी। लेकिन अब यूपीआई भुगतान करने के लिए क्रेडिट लाइन लिमिट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस प्रकार काम करेगी ये सुविधा

- Install Android App -

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले बैंकों को क्रेडिट लाइन के लिए ग्राहक का अप्रूवल लेने की आवश्यकता होती है। इसके बाद क्रेडिट लिमिट तय कर दी जाती है। अब आप मान लें कि किसी को पैसे देना है तो आप पहले से सेट की लिमिट का उपयोग कर पेमेंट कर सकते हैं। इस पेमेंट के बाद खर्च किए गए पैसे चुकाने के लिए कुछ समय भी दिया जाएगा। इस टेन्योर में पेमेंट करने पर किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं देना होगा। आरबीआई ने काफी सारी बैंकों को यूपीआई के साथ इस सुविधा को जोड़ने के लिए कह दिया है।

ऐसे तय होगी क्रेडिट लाइन

ग्राहकों को क्रेडि लाइन की लिमिट बैंक तय करेंगे इसमें काफी सारे फैक्टर जैसे कि ग्राहक की पेमेंट हिस्ट्री, क्रेडिट हिस्ट्री आदि मायने रखेगी। इस सुविधआ का लाभ गूगल पे, पेटीएम, फोन पे और दूसरे यूपीआई ऐप्स से उठाया जा सकता है।

यूपीआई की पॉपुलैरिटी में तगड़ा इजाफा

वहीं यूपीआई की पॉपुलैरिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। देश में आज एक छोटी दुकानों, ठेले, सब्जी वालों से लेकर हर जगह यूपीआई स्कैनर लगे हुए हैं, जिसके जरिए आसानी से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। देश ही नहीं विदेशों में भी देश के यूपीआई की चर्चा हो रही है। इसे देखते हुए यूपीआई में काफी तरह की नई सुविधाओं को जोड़ते हुए बदलाव किया जा रहा है। जिससे कि यूजर्स को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। अब इस क्रेडिट लाइन लिमिट के द्वारा यूपीआई नाउ पे लेटर सुविधा लोगों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।