jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Khandwa News : “बाहरी स्वच्छता के साथ साथ मन को भी रखना होगा स्वच्छ तभी सार्थक होगा बापू का सपना”

खंडवा :  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में भाग्योदय भवन खण्डवा द्वारा आज दिनांक 2 अक्टूबर महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जो नगर निगम से घंटाघर होते हुए शहर के प्रमुख बाम्बे बाजार से स्वच्छता का सन्देश देते हुए निकली, रैली का शुभारंभ खंडवा नगर निगम की महापौर श्रीमती अमृता यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ सर्वप्रथम निगम प्रांगण में स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा महापौर जी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया, रैली के माध्यम से नगरवासियों को संबोधित करते हुए महापौर जी ने कहा कि महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा शहरवासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है |

- Install Android App -

नगर निगम द्वारा तो प्रतिदिन स्वच्छता के लिए प्रयास किये जा रहे है परन्तु आपके द्वारा जनजागृति यात्रा के माध्यम से सभी को प्रेरणा मिलती है, सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छता की शपथ गृहण की तत्पश्चात महापौर जी ने झंडा फहराकर यात्रा का शुभारंभ किया, यात्रा के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा मार्केट में व्यापारीगणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने प्रतिष्ठान के आसपास गन्दगी ना करने एवं स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई साथ ही जनसाधारण को संबोधित करते हुए मानसिक स्वच्छता रखने का भी आग्रह किया, शहरी के प्रतिष्टित व्यापारी सिंग वाच कंपनी के भ्राता मिंटू भाई, रजा पेंट्स के भ्राता युसूफ, चित्रदर्शन इलेक्ट्रानिक के भ्राता सम्मी गाँधी जी आदि व्यापारीगणों ने उक्त यात्रा के अभिनव प्रयास की भूरी भूरी प्रसंसा की तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में गंदगी ना करने का संकल्प लिया। आयोजन का समापन नगर निगम प्रांगण में किया गया।

गौरतलब है की ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा स्वच्छ भारत अभियान मनाकर श्रमदान कर जनजाग्रति का कार्य किया जाता है जिसके तहत दिनांक 1 अक्तूबर को स्थानीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय में पहुंचकर श्रमदान किया तथा विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई की गयी।