jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...

Harda News : कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने पोखरनी व मोरगढ़ी चौक पोस्ट का निरीक्षण किया

हरदा : विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों के दल के साथ सीमावर्ती ग्रामों का दौरा किया। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान जिले की सीमा पर स्थित ग्राम पोखरनी व मोरगढ़ी में बनाई गई चौक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होने निर्वाचन के दौरान अन्य जिलों से हरदा जिले में आने वाले नागरिकों पर नजर रखने तथा वाहनों की जांच करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गर्ग ने जिले की सीमा पर बेरियर लगाकर वाहनों को रोकने तथा उनकी जांच करने के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश एसडीएम व तहसीलदार को दिये। उन्होने जांच चौकी में फर्नीचर, विद्युत व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये भी कहा।