jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को

Harda Big News : तीन आरोपीयो को जिला बदर किया गया 

हरदा : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर तीन आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किये है। जारी आदेश अनुसार आरोपी योगेश पिता लल्लू उर्फ लखनलाल कुचबंदिया निवासी खेड़ीपुरा को 3 माह की अवधि के लिये जिला बदर किया गया है जबकि महेन्द्र उर्फ शेरा पिता राजेश मण्डराई निवासी सामरधा सोडलपुर को 6 माह के लिये तथा आरोपी मुकेश पिता लक्ष्मीनारायण वर्मा निवासी फारेस्ट कॉलोनी हरदा को 3 माह की अवधि के लिये जिला बदर किया गया है। इस अवधि में आरोपीगण हरदा जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिलों नर्मदापुरम, देवास , खंडवा, सीहोर और बैतूल जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।