jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Bank FD Special Interest Rate : ग्राहकों के लिए दिवाली ऑफर! Bank FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

Bank FD Special Interest Rate : बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि त्योहारी सीजन को देखते हुए जमा के लिए विशेष दरें जारी की गई हैं। ये विशेष दरें 400 दिनों की विशेष एफडी के लिए हैं और अधिकतम 8.15 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

Bank FD Special Interest Rate

फेडरल बैंक ने गुरुवार से 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं. बैंक ने ग्राहकों के लिए एक खास अवधि का स्पेशल एफडी ऑफर पेश किया है जिसमें ग्राहकों को 8.15 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी कि त्योहारी सीजन को देखते हुए जमा के लिए विशेष दरें जारी की गई हैं. ये विशेष दरें 400 दिनों की विशेष एफडी के लिए हैं और अधिकतम 8.15 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

क्या है खास ऑफर?

- Install Android App -

बैंक ने 400 दिनों की अवधि के लिए एफडी की पेशकश की है। बैंक के मुताबिक, इस अवधि के लिए आम लोगों को ऐसी एफडी पर 7.4 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है, जहां मैच्योरिटी से पहले निकासी का विकल्प है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.9 फीसदी का ब्याज ऑफर मिल रहा है. जबकि बिना निकासी विकल्प वाली एफडी में इस अवधि के लिए आम लोगों को 7.65 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.15 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.

बैंक के मुताबिक, 400 दिनों की एफडी को छोड़कर, मैच्योरिटी से पहले निकासी के विकल्प के साथ 13 महीने से 21 महीने के बीच की एफडी पर आम लोगों को 7.3 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.8 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश की गई है. . जबकि बिना निकासी वाली एफडी में आम लोगों को 7.55 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.05 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

अन्य बैंक दरें

फिलहाल बैंक एक साल से कम अवधि के लिए 3 प्रतिशत से 6.5 प्रतिशत (वरिष्ठ नागरिकों के लिए) तक ब्याज दे रहा है। वहीं, एक साल से ज्यादा लेकिन 13 महीने से कम अवधि के लिए 7.3 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है. बैंक 2 साल से ज्यादा के लिए अधिकतम 7.55 फीसदी का ऑफर दे रहा है.