ब्रेकिंग
सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की...

Khandwa News : शनिवार को होगा स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

खंडवा : सिंधी कालोनी स्थित स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में आज शनिवार रात्रि में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ आयोजन सखी साई रमेश प्रकाश जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा। पाठ पूर्णाहुति पर उपस्थित श्रद्धालुओं को शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा की शीतल छाया में रखी खीर प्रसादी का वितरण होगा। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सुंदरकांड पाठ का वाचन पंडित चौरे भजन मंडली के कलाकारों व्दारा रात्रि 11 बजे से रात्रि 2 बजे तक आयोजित होगा। सखी साई रमेश प्रकाश जी महाराज ने कहा कि चंद्रग्रहण सिर्फ और सिर्फ वैज्ञानिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण घटना है। साल का अंतिम चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है ग्रहण का असर सभी राशियों पर दिखाई देने वाला है। चंद्र ग्रहण से मुक्त होने के बाद स्नान- दान- पुण्य- पूजा उपासना इत्यादि का विशेष महत्व है। अतः 29 अक्टूबर, सुबह स्नान के बाद भगवान की पूजा- उपासना, दान पुण्य करें। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। ग्रहण काल में आप अपने गुरु मंत्र, भगवान नाम जप, श्री हनुमान चालीसा और सुंदर कांड आदि धर्म ग्रंथों का पाठ वाचन करते हैं तो इसका अंत लाभ प्राप्त होता है। इस दौरान सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति पर आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा की शीतल छाया में रखी खीर प्रसादी का वितरण होगा।