ब्रेकिंग
हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा,

Bhopal News : प्रदेश में सपा ने लगाया तड़का, सीएम शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अब मिर्ची बाबा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव  हेतु शुक्रवार देर रात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने प्रत्याशियों की 5वी लिस्ट जारी की हैं। इस लिस्ट में सपा ने 35 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। जिसमे विशेष नाम बुधनी से मिर्ची बाबा का है, जो भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव दो दिन पहले ही मिर्ची बाबा से मिले थे इस बारे में उनकी बातें हुई थी।इस सूची के अनुसार छतरपुर की बिजावर सीट से पूर्व विधायक रेखा यादव का नाम है जो बड़ा मलहरा सीट पर भाजपा से दो बार विधायक रही हैं। इस बार बिजावर सीट से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट मांग रही थीं लेकिन टिकट नहीं मिलने पर वे सपा में शामिल हो गईं। सपा ने उन्हें बिजावर से उम्मीदवार घोषित कर दिया। पृथ्वीपुर से मिनी यादव, गुन्नौर से अमिता बागरी, देवतालाब से सीमा तोमर और गोहद से जितेंद्र खटिक को टिकट दिया है।