jhankar
ब्रेकिंग
नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित

Big News Harda : चार कुख्यात आरोपीयो को जिला बदर किया गया |


हरदा :
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर चार आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किये है। जारी आदेश अनुसार आरोपी योगेश भाटी पिता जमुनादास भाटी निवासी ग्राम सोडलपुर थाना टिमरनी को 3 माह की अवधि के लिये जिला बदर किया गया है जबकि हुकुम सिंह कटारे पिता सुखलाल कटारे निवासी ग्राम पिपल्याकला थाना टिमरनी, राकेश उर्फ चोटी पिता जयनारायण विश्नोई निवासी ग्राम खमलाय थाना छीपाबड़ तथा लालू उर्फ विक्की चौहान पिता पृथ्वीराज चौहान निवासी फोकटपुरा मोहल्ला ग्राम सोडलपुर थाना टिमरनी को 6 माह के लिये जिला बदर किया गया है। इस अवधि में आरोपीगण हरदा जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिलों नर्मदापुरम, देवास , खंडवा, सीहोर और बैतूल जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।