ब्रेकिंग
Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान... हंडिया: खोट पर ली हुई जमीन पर पड़ोसी किसान कर रहा जबरजस्ती कब्जा, दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़ि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं बड़ी खबर: हरदा पुलिस की मेहनत रंग लाई, वर्षों से फरार 11  स्थायी वारंटियों को पकड़ा , न्यायालय किया ... जयश ने टिमरनी थाने का घेराव किया, बैतूल निवासी मजदूर की जिले के एक कृषक के खेत में काम करने के दौरान... राष्ट्रीय स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ पहला इनाम राजेश सिरोही भोंनखेड़ी, और रामकृष्ण मांजू पीपलघटा की बैल जो... हरदा: 12 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को बडवानी से किया गिरफ्तार । बड़ी खबर: मेघालय डीजीपी का दावा सोनम ने अपने पति राजा की दी थी सुपारी, लापता सोनम गाजीपुर में ढाबे प...

कभी खुद आतंकी था 6 आतंकियों को मार गिराने वाला यह शहीद, अब मिलेगा सबसे बड़ा सम्मान

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेना के लांस नायक नजीर अहम वानी को शांति काल के सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद लांस नायक वानी को अशोक चक्र से सम्मानित करने की अनुशंसा को मंजूरी दे दी है। सेना की जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री के लांस नायक वानी ने गत 25 नवंबर 2018 को जम्मू-कश्मीर के एक गांव में हथियारों से लैस छह आतंकवादियों के साथ लोहा लेते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था।

- Install Android App -

इससे पहले उन्होंने आमने-सामने की गोलीबारी में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। बुरी तरह से घायल होने के बावजूद लांस नायक वानी ने अपनी जान की परवाह किये बिना अपने साथी जवानों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  लांस नायक वानी को उनकी असाधारण वीरता और साहस के लिए शांति काल के सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र से पुरस्कृत किया जाएगा।

आपको बतां दे कि सेना में शामिल होने से पहले वानी खुद आतंकी गतिविधियों में शामिल रहते थे। वानी जैसों के लिए कश्मीर में ‘इख्वान’ शब्द इस्तेमाल किया जाता है। बंदूक थामकर वह जाने किस-किससे किस-किस चीज का बदला लेने निकले थे। पर कुछ वक्त बाद ही उन्हें गलती का अहसास हो गया और वह आतंकवाद छोड़कर सेना में भर्ती हो गए।