jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Harda News: मतदान दिवस पर श्रमिकों को 17 नवम्बर को सवैतनिक अवकाश देने के आदेश

हरदा : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। मतदान दिवस पर अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें, इसके लिए श्रम पदाधिकारी हरदा ने जिले संचालित सभी कारखाना, औद्योगिक उपक्रम, समस्त स्थापना एवं संस्थानों में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति जो मतदाता के रूप में मतदान करने का हकदार है, उन्हें मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के आदेश दिए है। उन्होने निर्देशित किया है कि ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं, वे प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिये दो-दो घंटे की सुविधा देंगे अर्थात प्रथम पाली नियमित समय से दो घंटे पूर्व बंद की जावेगी एवं द्वितीय पाली निर्धारित समय से दो घंटे पश्चात प्रारंभ की जावेगी, ताकि कामगारों को मतदान करने में कठिनाई न हो।
श्रम पदाधिकारी हरदा ने निर्देशित किया है कि ऐसे कारखाने जो निरंतरित प्रक्रिया की श्रेणी में आते हैं, उनमें भी पूर्व परिपाटी के अनुसार श्रमिकों को देय वेतन में किस प्रकार की क्षति न पहुँचाते हुए बारी-बारी से मतदान की अनुमति दी जाना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देशित किया है कि दुकान एवं वाणिज्य संस्थानों के कामगारों को मतदान के लिये सुविधा देने के लिये उनके नियोजनक मध्यप्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम के तहत दुकान अथवा संस्थान को निकाय में निर्धारित दिन को बंद अथवा अवकाश न रखते हुए उसके स्थान पर विधानसभा निर्वाचन के लिये 17 नवम्बर को अवकाश रखेंगे तथा अन्य दुकान अथवा संस्थान जिनका बंद दिन निर्धारित नहीं है, वे कामगारों को बारी-बारी से मतदान के लिये अनुमति देंगे।