मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर। रात के समय वाहनों को सावधानी से चलाना आवश्यक होता हैं जैसे ठंड बढने के साथ ही कोहरा भी बढ़ने लगा है थोडी सी असावधानी खतरनाक हो सकती है ऐसी एक घटना गुरुवार की रात को हो गई जहां तेज गति से चल रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार मजदूरों को करीबी अस्पताल पहुंचाया गया।
मामला पाटन थाना क्षेत्र के कटरा बेलखेड़ा के पास में गुरुवार की रात तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा। इस घटना में पिकअप में सवार 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए करीबी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने वाहन चालक डेलन सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दमोह जिले के वाहन चालक मांदो ग्राम निवासी डेलनसिंह उसकी पत्नि गिरजारानी, गांव के लोग रुकमन गौड़, अभिषेक, रेखा, रमेश, सहित 20 लोग मजदूरी करने लोडिंग वाहन पिकअप एम 20 जीबी 6105 में सवार होकर पथरिया जा रहे थे । चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। वाहन कटरा बेलखेड़ा के पास पहुंचा और अनियंत्रित होकर पलट गया। मजदूरों की चीख पुकार सुन करीबी लोग दौड़े और पुलिस को सूचना देकर घायलो को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। वाहन चालक घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
ब्रेकिंग
सहारनपुर में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, तिरंगा लहराकर जनता ने किया स्वागत
नोएडा में फैक्ट्री मजदूरों का प्रदर्शन फिर शुरु, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव
जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार 48 साल बाद खुले भीतरी कक्ष में गिनती जारी
ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी से भड़का चीन कहा- हमारे काम में दखल न दे अमेरिका
16 साल तक सत्ता में रहे विक्टर ऑर्बन प्रधानमंत्री चुनाव हारे, ट्रंप-पुतिन के हैं करीबी
अमेरिका-ईरान के बीच शांति के लिए फिर शुरु होगी वार्ता, मध्यस्थता में जुटे कई देश?
हरदा : अबकी बार… पदक पक्का? मलेशिया फतह करने निकलीं मना मंडलेकर!
युवा कांग्रेस की 'संविधान लीडरशिप प्रोग्राम' बैठक संपन्न: सोशल मीडिया को बताया लोकतंत्र का पांचवां स...
देहदान देने वाली बुजुर्ग दादी श्रीमती रामकुंवर बाई के अंतिम यात्रा से पहले हरदा पुलिस ने पूरे सम्मान...
मंदसौर हत्याकांड: अवैध संबंधों की वेदी पर चढ़ा पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी खौफनाक मौत
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
