jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

Harda: मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन सम्पन्न |

हरदा : विधानसभा निर्वाचन-2023 में जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों हरदा व टिमरनी की मतगणना जिला मुख्यालय पर 3 दिसम्बर को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रारंभ होगी। मतगणना के लिये नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों का रेण्डमाइजेशन शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय में प्रेक्षक श्री हनीश छाबड़ा व श्री नरिन्दर सिंह बाली तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा तथा एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री शैलेष दुबे भी मौजूद थे। इस रेण्डमाइजेशन से मतगणना स्टाफ को विधानसभा आवंटित हो गये है। तृतीय रेण्डमाइजेशन 3 दिसम्बर को सुबह 5 बजे प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में होगा।