jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda Big News: मंदिर की दान पेटी तोड़कर हजारों रुपए ले उड़े चोर, दो लोगो पर लगाया आरोप, थाने में की शिकायत

Harda: बीती रात हरदा के पेड़ी घाट पर स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मंदिर परिसर में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर एवं उसे ऊपर से क्षतिग्रस्त करके दान पेटी में रखी लगभग 10-12 हजार रूपये की दान राशि चुराकर ले गये हैं। मंदिर में पूर्व में भी मंदिर परिसर में लगी घटाल चोरी की घटना घटी थी। जिसकी लिखित शिकायत भी थाने में की गई थी। मंदिर के पुजारी ने आज फिर सिविल लाइन थाने में चोरी की घटना की लिखित शिकायत की है।

- Install Android App -

क्या है शिकायत पत्र में।

श्रीमान थाना प्रभारी महोदय,

पुलिस थाना सिविल लाईन हरदा (म.प्र.)

विषय:- मंदिर परिसर में रखी दान पेटी तोड़कर राशि चुराने बाबत्।

महोदय,

विषयान्तर्गत निवेदन है कि पेडीघाट स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर में गत् दिनांक 22/12/2023 को रात्रि के समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मंदिर परिसर में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर एवं उसे ऊपर से क्षतिग्रस्त करके दान पेटी में रखी लगभग 10-12 हजार रूपये की दान राशि चुराकर ले गये हैं। उक्त घटना की जानकारी हमें आज सुबह मंदिर जाने के पश्चात् मिली। पूर्व में भी मंदिर परिसर में लगी घटाल चोरी की घटना घटी थी, जिसकी लिखित शिकायत भी हमारे द्वारा तत्काल की गई थी।

महोदय, हमें शंका है कि वार्ड क्र. 13. बसोड़ मोहल्ले में रहने वाले कालू बसोड, वाजिद खान एवं उनके अन्य साथीगण द्वारा ही मंदिर परिसर में बोरी की जा रही है. इस संबंध में कालू, वाजिद एवं उनके अन्य साथियों से सख्ती से पूछताछ की जाकर सच्चाई का पता लगाया जा सकता है।

अतः महोदय जी से निवेदन है कि इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि के समय पुलिस गश्त की व्यवस्था किये जाने एवं दोषियों के विरुद्ध उचित दंडात्मक कार्यवाही करने की कृपा करें। दिनांक – 23/12/2023

23123/12/23

आवेदकगण

मृत्युंजय महादेव अभिषेक मंडल पेड़ीघाट हरदा (म.प्र.)