jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को

Big Breaking Harda: घंटाघर के पास बहु मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, लाखो का सामान जलकर खाक, 10 लोगो को रेस्क्यू टीम ने बचाया, आग पर पाया काबू

हरदा : स्थानीय घंटाघर के पास एक बिल्डिंग में आज शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा हुआ खेल खिलौने का सामान जलकर राख हो गया। बिल्डिंग में मदनलाल जी यादव कपिल यादव की खिलोने की दुकान थी। उक्त बिल्डिंग से 10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। घटना की जानकारी लगते ही। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को घंटाघर स्थित एक मकान में आग लगने की  सूचना प्राप्त होते ही उमेश खले ए0इस 0आई0 के मार्गदर्शन में SDERF की टीम मौके पर पहुंच कर बिल्डिंग से मयूर शराफ निकिता सराफ शारदा शराफ युग सराफ एवं अंश सराफ को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके साथ ही दो महिला सहित कुछ अन्य लोगो को  रेस्क्यू टीम द्वारा बाहर सुरक्षित निकाला गया।

टीम ने आग का जायजा लेकर उसे फायर ब्रिगेड टीम के श्री नीरज चौहान श्री हरिओम बरेठा श्री महबूब शाह श्री प्रवीण परते के सहयोग से आग पर काबू पाया गया ।

- Install Android App -

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका –

इस पूरे कार्य में SDERF टीम प्रभारी एएसआई एम एम श्री उमेश खले आरक्षक श्री कैलाश तोमर आरक्षक वाहन चालक श्री भारमल यादव चंद्रपाल तोमर गौरव परमार आकाश सर्वेयर राहुल चौहान दीपक राजपूत रूप सिंह आनंद शुक्ला महेंद्र तोमर चंद्र किशोर रेस्क्यू समाप्त हुआ | एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही |