jhankar
ब्रेकिंग
आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक... जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी) ने जन्मदिवस पर स्कूल में दिये 14 पंखे।, किया पौधारोपण

MP Crime : पार्टी में आधी रात को डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, आरक्षक का सिर फोड़ा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। जन्मदिन पार्टी में आधी रात को डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस  टीम पर हमला हो गया। लोगों ने एक आरक्षक के सिर पर सरिये से वार कर दिया| जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस टीम ने आरक्षक को हमले से बचाकर तत्परता से अस्पताल में भर्ती कराया| जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस टीम पर हमला करने वाले बदमाश घटना स्थल से भाग निकले हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बहोड़ापुर थाना अंतर्गत सरकारी मल्टी में रहने वाले कल्लू सिकरवार के बेटे का जन्मदिन था और इस मौके पर घर में शराब पार्टी रखी गई थी, जिसमें नाच-गाने के लिए डीजे लगवाया गया था।रात करीब साढ़े बारह बजे, स्थानीय लोगों ने डीजे की आवाज से परेशान होकर 100 नंबर पर शिकायत की, जिसके बाद एफआरवी 24 डीजे बंद कराने के लिए पहुंची थी। लेकिन कल्लू और उसके साथी धर्मेन्द्र डीजे बंद करने के लिए तैयार नहीं थे। तभी वहां पर एक अन्य इवेंट से वापस लौट रही एफआरवी 2 पुलिस टीम पहुंची, जिसमें सवार आरक्षक सोनू त्यागी और हवलदार मानपाल शामिल थे।

- Install Android App -

हवलदार मानपाल ने बताया कि सोनू एफआरवी से उतरकर विवाद को निपटाने के लिए पहुंचा ही था कि कल्लू सिकरवार ने सरिया उठाकर उसके सिर पर मार दिया। जिससे उसका सिर फट गया और लहू लुहान हो गया। इसके बाद कल्लू के अन्य 8 से 10 साथीयों ने हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से घायल सोनू को उठाकर हम सभी वहां से निकले। सोनू को अस्पताल में जाकर भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

मानपाल का कहना है कि कल्लू आदतन अपराधी है और इसलिए उसे पहचानते हैं। इसलिए कल्लू और धर्मेन्द्र राठौर जिन्होंने पहले हमला किया उन्हें पहचानते हैं। इसलिए दो नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की गई है, और अब उनकी तलाश जारी है, जिसमें दो सह-आरोपित तो पकड़े गए हैं लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं।