jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

सिवनी मालवा : कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग डॉ पवन कुमार शर्मा ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

के के यदुवंशी –
सिवनी मालवा : कमिश्नर नर्मदापुरम डॉ पवन कुमार शर्मा ने बुधवार को नर्मदापुरम के मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सबसे पहले कमिश्नर डॉ शर्मा ने मतदान केंद्र कार्यपालन यंत्री भवन लोक परियोजना इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए रैंप आदि सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र परिसर में गंदगी पाए जाने पर अधिकारियों को शीघ्र साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए ताकि मतदाताओं को कोई असुविधा न हो।

- Install Android App -

कमिश्नर डॉ शर्मा ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश एसडीएम श्री आशीष पाण्डे को दिये। इसके पश्चात कमिश्नर डॉ शर्मा ने कोठी बाजार स्थित मतदान केंद्र शासकीय प्राथमिक शाला नर्मदापुरम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को उचित स्थान पर बैठने के निर्देश दिए ताकि मतदाताओं को नाम जुड़वाने में कोई परेशानी ना। साथ ही शाला में शिक्षण कार्य भी बाधित न हो। उन्होंने शाला में बीएलओ का नाम डिस्प्ले करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त आर.पी. सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर देवेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम नर्मदापुरम श्री आशीष पाण्डे, तहसीलदार शहरी श्री देवशंकर धुर्वे, इलेक्शन सुपरवाइजर कैलाश दुबे और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र होशंगाबाद प्रभारी अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे ऑ