jhankar
ब्रेकिंग
गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के लाभ से वंचित बेटियां अब दोबारा कर सकेंगी आवेदन पेंशन हितग्राही निर्धारित समयावधि में अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराएं रबी उपार्जन के लिए किसान आधार को बैंक खाते से करवाएं लिंक किसानों को गेहूँ विक्रय में दिक्कत न हो, अधिकारियों को दिये निर्देश ग्रीष्मकालीन मूंग फसल हेतु कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब खनिज का अवैध उत्खनन में संलग्न 2 पोकलेन मशीन, 01 डम्फर एवं 02 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित ग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया हड़कंप मध्य प्रदेश में बाल विवाह का मामला, 9 साल के दूल्हे और 8 साल की दुल्हन पर ऐक्शन

Delhi News: भगोड़ा तांत्रिक हारुन उर्फ बंगाली बाबा पुलिस की गिरफ्त में, दिल्ली से लेकर मुंबई कई जगह ट्रेन दीवारों में पोस्टर से प्रचार कर हर दर्द की दवा का करता था दावा

दिल्ली : साउथ कैंपस पुलिस ने भगोड़ा घोषित तांत्रिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मालूम हो की उक्त बंगाली बाबा दिल्ली से मुंबई तक कई बड़े शहरों में ट्रेन दिवारो कई जगह अपने नाम के पोस्टर पंपलेट बटवाकर लोगो को अपने जाल में फंसा कर कई वर्षो से लूट रहा था।
आरोपी तांत्रिक बाबा पारिवारिक मुद्दों/रिश्ते के मुद्दों आदि का समाधान प्रदान करने के लिए पीड़ितों विशेषकर महिलाओं को ठगता था। वह चार वर्ष से फरार चल रहा था। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

डीसीपी रोहित मीणा के अनुसार, 37 वर्षीय आरोपी तांत्रिक का नाम हारुन उर्फ बंगाली बाबा निवासी गाजियाबाद, यूपी है। हाल ही में इसके बारे में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। बंगाली बाबा बनकर यह शख्स कई भोले-भाले लोगों को ठग चुका था। एक केस सफदरजंग एंक्लेव थाने में भी इसके खिलाफ दर्ज था। साकेत कोर्ट भी इसे भगोड़ा घोषित कर चुकी थी।

ट्रेन कई बड़े शहरों में दीवारों पर लगवाया था प्रचार प्रसार वशीकरण के पोस्टर –

- Install Android App -

आरोपी को साकेत कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बंगाली बाबा पारिवारिक मुद्दों, रिश्ते के मुद्दों, व्यावसायिक मुद्दों, वशीकरण आदि के समाधान प्रदान करने के लिए मोबाइल नंबरों के साथ समाचार पत्रों में विज्ञापन भी प्रकाशित करवाता था। जब पीड़ित उसे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बुलाते थे, तो वह उन्हें पूर्ण समाधान का आश्वासन देता था।

जैसे ही कोई उनसे संपर्क करता था, तो वह ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर कॉल पर ही मंत्र पढ़ता था। बाद में और रुपयों की भी मांग करता था। जब पीड़ित अधिक पैसे भेजने से इनकार करते थे, तो वह उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी देता था।

कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित –

दिल्ली पुलिस को इस तांत्रिक बाबा की कई सालों से तलाश थी। बाबा पर कई मामले दर्ज थे। इसे कोर्ट ने भी भगोड़ा घोषित किया हुआ था। इस बीच पुलिस को बाबा की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम बनाई गई। जिसके बाद आरोपी बाबा को दबोचा गया। आरोपी बाबा को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।