jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

हरदा : कलेक्ट्रेट व अन्य कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया

हरदा : गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने कलेक्ट्रेट में व कलेक्टर निवास पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्री के.सी. परते, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव नागू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र ध्वज फहराया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। इसके अलावा जिले के सभी शासकीय कार्यालयों व स्कूलों में भी तिरंगा फहराया गया।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री गर्ग ने शहीदों के स्मारकों पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये – कलेक्टर श्री गर्ग ने अपने निवास पर ध्वजारोहण के बाद नगर पालिका परिसर में स्थित अमर शहीद ज्योति स्थल पर पहुँचकर पुष्प चक्र अर्पित कर देश के शहीदों को श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया भी मौजूद थे। इसके अलावा कलेक्टर श्री गर्ग ने घण्टा घर स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होने अन्नापुरा स्कूल में पहुँच कर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। कलेक्टर श्री गर्ग ने मण्डी परिसर में स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।