मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना : जिले में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं ने पुलिस प्रशासन पर सवालियां निशान छोड़ा है। पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही न किए जाने से अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है, कि हथियारो के साथ हमला बोल फिरौती की खुलेआम मांग कर रहे हैं। पुलिस इन अपराधियों पर नकेल कसनें में नाकाम हो रही है। मामला पहाड़गढ़ के अर्राट गांव का है| जहां पर एक क्रेशर पर हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धावा बोला। वहां पर मोजूद कर्मचारी के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर.ट्राली भी साथ ले गए। बदमाशों द्वारा इनको छोड़ने के बदले फिरौती मांगी जा रही है।
अपराधियों को पुलिस टीम खोज रही जंगल में –
इधर सूचना मिलते ही पहाड़गढ़, कैलारस और चिन्नौनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम जंगल में बदमाशों की सर्चिंग कर रही है। कैलारस एसडीओपी रवि सोनेर ने कहा कि क्रेसर से ट्रैक्टर, ट्राली और बाइक चोरी हुई हैं। फिरौती बात अफवाह है। अपराधियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। ज्ञात हो कि ग्वालियर शिवपुरी जिले की सीमा से लगे हुए है।इन क्षेत्रो में घने जंगल होने से बदमाशों को छुपने की जगह मिल जाती है। एक जिले से दूसरे जिले की सीमा में प्रवेश कर जाते है। इससे पुलिस कार्यवाही में भी दिक्कतें आती है।
________________________________
हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढ़ने के लिए क्लिक करे ) –
- Harda News: गरीब आदिवासी किसान के खाते से 70 लाख रूपये डकार गए वन विभाग का बाबु, गुंडा बाबू और पटवारी
- हरदा : 12 वी कक्षा के छात्र की लाश कुएं में मिली, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी
- हरदा : हरदा जिले में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ तीन दरिंदो ने किया था गैंगरेप, कोर्ट ने अब सुनाई तीनो को सजा

