jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

हरदा: अति ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल, पहाड़ी क्षेत्र के कई गांवों में हुई बारिश, कई मकानों के कवेलु टूटे

हरदा। सोमवार को सिराली तहसील क्षेत्र और मगरधा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवो में देर शाम जमकर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई । किसानो की फसल पककर खड़ी ही हुई थी की अचानक हुई बारिश और इस प्राकृतिक आपदा ने किसानो की मेहनत पर पानी फेर दिया।

जयश जिलाध्यक्ष राकेश काकोडिया ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया की ग्राम मगरया तहसील सिराली जिला हरदा में बड़े बड़े ओले गिरें ओर बारिश हुई जिसके कारण कई मकानों का कवलू तक फुट गए। फसल को भी बहुत बड़ा नुकसान हुआ। उन्होंने अपने सोशल मिडिया पर भी फोटो विडियो शेयर कर जिला प्रशासन से सर्वे कराने की मांग की। ताकि प्राकृतिक आपदा से किसानो की जो फसल चौपट हुई है।उसका उचित मुहावजा राशि मिल सके।

- Install Android App -

हरदा जिले के पड़ोसी जिले बैतूल में भी हुई बारिश, गिरी बिजली

बैतूल जिले में बेमौसम बारिश का दौर आज दोपहर से जारी है। गरज चमक के साथ हुई बारिश की वजह से भीमपुर क्षेत्र के तीन गांव में 15 मवेशियों की दर्दनाक मौत हों गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमपुर के ग्राम रैय्यतवाड़ी, पातरी, चकढाना में करीब 3.30 बजे बिजली गिरने से 15 बकरियों (मवेशियों )की मौत हो गई। मवेशी के मालिक सुकलू मर्सकोले, सुखदेव मर्सकोले ने शासन से मुआवजे की मांग की है।